Categories: मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा संग पेरिस में रोमांटिक बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर! एडवांस में मिले कई सारे गिफ्ट्स

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Arjun Kapoor to celebrate birthday with Malaika Arora in Paris : बॉलीवुड अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक उनके बर्थडे को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी अर्जुन कपूर अपना रोमांटिक बर्थडे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मुंबई से दूर पेरिस में सेलिब्रेट करेंगे। इस दौरान कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं मलाइका भी अपने बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने 72 घंटे पहले कई खास तोहफे देकर अर्जुन को अपने प्यार का एहसास कराया है।

Arjun Kapoor to celebrate birthday with Malaika Arora in Paris

आपको बता दें कि बीती रात अर्जुन-मलाइका को एक साथ देखा गया था। मुंबई एयरपोर्ट से कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसमें मलाइका ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक को ब्लैक बूट्स से पूरा किया। अर्जुन कपूर के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह ब्लैक लेदर जैकेट के साथ टी-शर्ट और डेनिम्स में नजर आए। अर्जुन-मलाइका के वेकेशन को लेकर बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपना एयरपोर्ट वीडियो शेयर करते हुए दिया है।

मलाइका ने भेजे गिफ्ट्स

अब मलाइका के गिफ्ट्स की बात करें तो अर्जुन ने इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मलाइका ने उनके जन्मदिन के मौके पर एडवांस में कई सारे बर्थडे गिफ्ट्स भेजें है। इसके साथ ही उन्होंने गिफ्ट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप रैपर में पैक बॉक्स नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ’72 घंटे पहले वह आपको याद दिलाती है कि यह आपका बर्थडे वीकेंड है।’ इसके साथ ही अर्जुन ने मलाइका को टैग भी किया।

फैंस को है कपल की शादी का इंतजार

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों कलाकार 4 साल से ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों, डिनर और दूसरे इवेंट्स में साथ में एंट्री करते देखा जाता है। आए दिन इनके रिलेशनशिप के चर्चे होते रहते हैं। फैंस को अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। कपल की शादी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका इस साल नवंबर या दिसंबर की सर्दियों में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Also Read : Rashami Desai डीप नेक ड्रेस में खूबसूरत दिखीं, क्यूट स्माइल ने जीता फैंस का दिल!

Also Read : लंबे समय बाद मंदाकिनी मनोरंजन जगत में कदम रखेंगी, जल्द ही वह म्यूजिक एल्बम ‘मां ओ मां’ में नजर आएंगी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago