Shani Dev: शनिदेव का पाठ करने से सारे कष्ट होंगे दूर, जानें कौनसा समय है पूजा के लिए शुभ

India News (इंडिया न्यूज़), Shani Dev: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। माना जाता है की अगर शनिदेव की कृपा आप पर होती है तो आपके सारे दूख दूर हो जाते है। आज हम आपको बताते है की शनिदेव की पूजा करने का सही समय क्या है। सुबह या शाम के समय शनिदेव का पाठ करने से आपको क्या लाभ होंगे? हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव की पूजा अकसर सूर्यास्त के बाद करना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस समय शनिदेव का प्रभाव काफी तेज़ होता है। यदि आप सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करते है तो वह उस भक्त पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखते है। शास्त्रों में लिखा है कि शनि एवं सूर्य देव एक दूसरे के विरोधी है। जहां सूर्य पूर्व दिशा में विराजित हैं, वहीं शनिदेव पश्चिम दिशा विराजते है। जब सूर्योदय होता है तो सूर्य की किरणें शनि के पीठ पर पड़ती है। इसी कारण सूर्योदय के समय शनि देव आपकी पूजा स्वीकार नहीं करते।

पूजा करने का ये है उत्तम समय

सूर्यअस्त के बाद शनिदेव की पूजा काफी शुभ मानी जाती है। शनि देव की पूजा करते समय उनसे कभी-भी सीधे नजर न मिलाए। माना जाता है कि इससे आपके जीवन पर नकारात्मक असर होता है। शनि की दृष्टि को बहुत अशुभ माना जाता है। कहा जाता है अगर शनि देव आपके जीवन में परेशानियां देते है तो हो सकता है कि साढ़ेसाती या ढैय्या के अशुभ प्रभाव आप पर होने की संभावना है। शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीया जलाएं। इसके बाद दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे शनि की दी हुई पीड़ा कम हो जाती है।

मंत्र जाप है सबसे आसान उपाय

शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय मंत्र जाप है। शनिवार को शाम के समय शनि मंदिर में इस मंत्र का जाप 108 बार जाप करें। इसके जाप से आपको आर्थिक और शारीरिक मजबूती मिलती है। पैसों की तंगी से भी राहत मिलेगी। इस दिन पीपल की 7 पत्तियों को घर लाकर, उस पर हल्दी से “ही” लिखें एवं शाम को शनि मंदिर जाकर उसे भगवान के सामने रखदे। माना जाता है की इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती है।

ओम शनैश्चराय विदमहे सूर्यापुत्राय धीमहि।।
तन्नो मंद: प्रचोदयात।।

ये भी पढ़े- Corona Update: ठंड बढ़ने से बढ़ा कोरोना फैलने का खतरा, भारत में JN-1 के 26 मामले आए सामने

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago