Saturday, July 6, 2024
Homeधर्म अध्यात्मSawan 2024: इस साल 29 दिनों का ही होगा सावन का महीना,...

Sawan 2024: इस साल 29 दिनों का ही होगा सावन का महीना, जानें कब से हो रहा शुरू

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़)Sawan 2024: इस साल 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति करने वालों को उनकी असीम कृपा की प्राप्ति होती है। मान्यता के अनुसार यदि सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाए तो हर एक मनोकामना को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि 2024 में सावन का महत्व और शुभ सहयोग क्या है।

इस बार सिर्फ 29 दिन का होगा सावन

इस साल यानी की 2024 में मात्र 29 दिन का सावन होने वाला है। सावन की शुरुआत 22 जुलाई यानि सोमवार से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा। इस सावन की खास बात बताएं तो समाप्ति और आरंभ दोनों ही सोमवार से हो रहे हैं। जो अति शुभ माने जा रहे हैं। वही सावन का अंतिम दिन श्रावण पूर्णिमा का है, इस दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा और इस साल रक्षाबंधन भी काफी शुभ दिन यानी कि सोमवार को पड़ने वाला है।

सावन में सोमवार क्यों है महत्वपूर्ण?

मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ और नाम पार्वती की आराधना करने से मनचाहा वरदान मिलता है। यदि आपको भी विवाह संबंधी, संतान संबंधी, धन, रोग से मुक्ति जैसी परेशानी है। तो सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको इन सबसे मुक्ति मिलती है। शिव जी के प्रिया मास के रूप में इसे मनाया जाता है, वही विवाहित महिलाएं सौभाग्य को कमाने के लिए सावन में सोमवार का विधिवत व्रत और पूजन करती हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करती हैं।

Also read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular