Navratri 2023 : मां ब्रह्मचारिणी को कैसे करें प्रसन्न, जानें पूजा करने की विधि, मंत्र और आरती

India News (इंडिया न्यूज़) Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप और नौ शक्तियों में से दूसरी शक्ति का नाम मां ब्रह्मचारिणी है। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करने वाले मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम बढ़ता है। अगर कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और आरती कैसे करें..

पूजा विधि

  • मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के वाले व्यक्ति को ब्रह्ममुहूर्त के समय उठकर स्नान करना चाहिए।
  • स्नान करने के बाद पूजा की तैयारी करें, फिर मां ब्रह्मचारिणी के सामने बैठकर ध्यान लगाएं।
  • मां को फूल, अक्षत, रोली, चंदन चढ़ाएं।
  • ब्रह्मचारिणी मां को पंचामृत चढ़ाएं और मिठाई का भोग लागाएं।
  • ध्यान रहें कि माता को पान, सुपारी, लौंग चढ़ाना न भूलें।
इन मंत्रों का करें जाप

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

Also Read :

SHARE
Ram janam chauhan

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago