Sunday, July 7, 2024
Homeधर्म अध्यात्मHanuman ji: महिलाएं भी कर सकती हैं बजरंगबली की पूजा, बस बरतें...

Hanuman ji: महिलाएं भी कर सकती हैं बजरंगबली की पूजा, बस बरतें ये सावधानियां

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Hanuman ji: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपने आप में विशेष महत्व रखता है। इसी तरह मंगलवार का भी अपना महत्व है। मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। ऐसे में कई लोगो का मानना है कि महिलाएं उनकी पूजा नहीं कर सकती। लेकिन ऐसा नहीं है कुछ सावधानियां बरतते हुए महिलाएं भी हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं।

क्या क्या सावधानी बरतें?

  • क्योकि बजरंगवली बाल ब्रह्मचारी है इसी वजह से महिलाओं को उनकी मूर्ति को छुए बिना पूजा करनी चाहिए।
  • हनुमान हर उम्र की महिला को मां समान ही मानते हैं। इसलिए महिलाओं को उनके सामने सिर नहीं झुकाना चाहिए। महिलाएं उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम कर सकती हैं।
  • बजरंगवली की पूजा के समय महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह बजरंगवली पर जल अर्पित न करें।
  • बजरंगवली की पूजा के समय महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह उनके चरण स्पर्श ना करें।
  • महिलाओं को पूजा के दौरान ना ही हनुमान जी को वस्त्र चढ़ाने चाहिए और ना ही सिंदूर। महिलाओं का बजरंगवली को जनेऊ अर्पित करना भी शुभ नहीं माना जाता। हनुमान जी को कुछ भी अर्पित करना है तो वह वस्तु उनकी मूर्ति के सामने रख दें।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें –Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular