Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा की जानें क्या है सही तिथि? पढ़े शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

India News(इंडिया न्यूज़), Govardhan Puja 2023: पांच दिन के दिपावली के त्योहार में चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जडाती है। यह पूजा कार्तिक मास की शुकल पक्ष की प्रतिपदा तारिख को की जाती है। इस दिन पर लोगों द्वारा अपने घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भी बनाई जाती है। जिसके बाद शाम को गोवर्धन पर्वत एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें अन्नकूट तथा कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस वर्ष दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया गया। परंतु गोवर्धन पूजा की तारीक को लेकर लोगों में भ्रम है।

क्या है सही डेट एवं शुभ मुहूर्त?

इस बार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरु हो रही है और अगले दिन यानि 14 नवंबर मंगलवार को 2 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।
हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी।

गोवर्धन पूजा विधि

  • गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • उसके बाद शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं। उसके बाद पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
  • इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
  • भगवान कृष्ण को दूध से स्नान कराए, उसके बाद उनकी पूजा करें।
  • इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जातक रहे सावधान! अपना राशिफल पढ़ जाने किन परेशानियों का करना पड़ सकता है…

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago