Ganesh Ji: बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

India News ( इंडिया न्यूज), Ganesh Ji: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपने आप में विशेष महत्व रखता है। इसी तरह बुधवार का भी अपना महत्व है। बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को बुद्धि के दाता और प्रथम देवता के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और गणपति बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता मजबूत होती है। माना जाता है गणेश जी की पूजा के साथ उनके मंत्रों का जाप करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

ॐ गं गणपतये नमः

‘ॐ गं गणपतये नमः’ भगवान गणेश के सबसे सरल और प्रभावी मंत्रों में से एक है। माना जाता है इस मंत्र के उच्चारण मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे आपके हर कार्य में सफलता मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि यह मंत्र पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह मंत्र विद्यार्थियों के लिए भी लाभदायक है।

‘ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।’

गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी होता है। माना जााता है रुकावतों को दूर करने के लिए यह सबसे प्रभावी मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के रास्ते और अवसर खुल जाते हैं, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।

श्री गणेश गायत्री मंत्र को बहुत फलदायी माना गया है। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है और सभी कार्य अनुकूल सिद्ध होते हैं। भक्त के सभी प्रकार के भय और तनाव दूर होते हैं। इस मंत्र के जप से भौतिक समृद्धि तो मिलती ही है साथ ही भगवान गणेश की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें –https://rajasthan.indianews.in/dharm-adhyatm/budhwar-adopt-these-measures-on-wednesday-ganesh-ji-will-become-happy/

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago