Dhanu Rashifal 7 March 2022 Sagittarius Horoscope Today : धनु राशि के लोगों को रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए पूंजी निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, जिसके लिए उच्चाधिकारियों और अनुभवी सलाहकारों के साथ बैठक हो सकती है। नौकरीपेशा जातक कार्यालय के काम में अधिक भाग लेंगे, जिससे अधिकारियों के बीच उनकी छवि में सुधार होगा।
दांपत्य संबंधों में खुशियां आएंगी। परिवार के सभी सदस्य मिल कर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। संतान से कोई शुभ सूचना मिलने से आपकी चिंताओं का बोझ हल्का होगा। शाम को धार्मिक स्थल पर जाएंगे।
Dhanu Rashifal
गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। धीमी गति से गर्दन संबंधित व्यायाम करना लाभकारी होगा।
सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर अक्षत, बेल पत्र, गंगाजल, दूध, फल आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद दान करें।
Dhanu Rashifal 7 March 2022 Sagittarius Horoscope Today
Also Read : Vrishchik Rashifal 7 March 2022 Scorpio Horoscope Today : आज का वृश्चिक राशिफल