होम / Dhanteras 2023 Puja Vidhi: आज धनतेरस पर है 3 शुभ संयोग, जानें क्या है पूजा की सही विधि

Dhanteras 2023 Puja Vidhi: आज धनतेरस पर है 3 शुभ संयोग, जानें क्या है पूजा की सही विधि

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023 Puja Vidhi: आज धनतेरस पर 3 शुभ संयोग, हस्त नक्षत्र एवं प्रीति योग है। इस दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी एवं कुबेर भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से धन, संपत्ति, सुख, वैभव इत्यादि सब में वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। उनको सुनहरा तथा पीला रंग प्रिय है। इन कुछ करणवश धनतेरस पर सोने तथा पीतल की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।

3 शुभ संयोग में है इस बार की धनतेरस

आज धनतेरस पर 3 शुभ संयोग बने हुए हैं। शुक्रवार के दिन अक्सर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और धनतेरस पर भी लक्ष्मी को पूजा जाता है। इसके सिवा आज धनतेरस पर शुक्र प्रदोष व्रत भी है। आज माता लक्ष्मी, कुबेर की पूजा के सिवा भगवान शिव की भी पूजा की जाएगी।

धनतेरस ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

आज की पूजा के शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की सामग्री एकत्रित करलें। उसके बाद शुभ मुहूर्त में लकड़ी की चौकी पर कुबेर, गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें। उनका पूजन अक्षत्, फूल, सिंदूर, दूर्वा, सुपारी, धूप, पान का पत्ता, दीप, नैवेद्य इत्यादि से करें। भगवान गणेश को मोदक, मां लक्ष्मी को खीर और कुबेर जी को धनिए की पंजीरी भोग में चढ़ाएं।

पूजा के समय इनके विशेष मंत्रों का उच्चारण करें। उसके बाद कलम, खाताबही आदि की भी पूजा करें। लक्ष्मी चालीसा और कुबेर चालीसा का पाठ पढ़ें। मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की आरती करें। उसके बाद तीनों से धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि और उन्नति का कामना करें।

ये भी पढ़े- Dhanteras 2023: आज धनतेरस है बहुत खास, जानें क्या है पूजा के मंत्र, सामग्री तथा शुभ मुहूर्त

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox