Thursday, July 4, 2024
Homeक्राइमRajasthan News: युवती को शादी का झांसा देकर 3 जगहों पर अलग-अलग...

Rajasthan News: युवती को शादी का झांसा देकर 3 जगहों पर अलग-अलग युवको ने किया दुष्कर्म

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: दौसा महिला थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ तीन अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। महिला थाना अधिकारी सुनी राम मीणा से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय महिला ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने दी जानकारी

मामलो को लेकर पीड़िता ने बताया कि करीब 2 साल पहलो वो अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक के साख हुई। फिर युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपन पास बुला लिया। युवती अपने घर वालों को बिना बताए वहां चली गई। फिर युवक ने कुछ दिनों बाद शादी से इंकार कर दिया। तब वह दौसा आने के लिए निकल गई।

दूसरा मामला

इस दौरान जब वह ट्रेन में यात्रा कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात एक और अन्य व्यक्ति से हुई। फिर बातचीत में बात शादी तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों वहां से साथ चले गए। वहां भी युवक ने दुष्कर्म करके शादी करने से मना कर दिया।

तीसरा मामला

वही सारे मामले के माद एक नया मोड़ तब आया जब दूसरे लड़के के एक दोस्त ने युवती को शादी करने का प्रस्ताव दिया और उसे अपने साथ ले गया। जहां एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब घर वालों को इसकी सूचना मिली तो वो युवती को अपने साथ ले आए।

घर आने के बाद थाने में की शिकायत

युवती ने दौसा आने के बाद तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Rajasthan News: उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस को दिया ऐसा जवाब, जिसे सुन BJP विधायकों ने थपथपाई मेज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular