Thursday, July 4, 2024
Homeक्राइमKolkata: इंस्टाग्राम रील्स बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, जानें...

Kolkata: इंस्टाग्राम रील्स बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, जानें क्या है मामला

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Kolkata: कोलकाता में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दि हैं। दोनों  के बीच विवाद का कारण इंस्ट्राग्राम रील्स था। पति पत्नी के बीच विवाद सोशल मीडिया पर रिल्स बनने और नए-नए दोस्त बनाने को लेकर शुरु हुआ। बता दें कि आरोपी पति परिमल बैद्य  जिसकी उम्र 38 साल है वो अक्सर पत्नी अपर्णा पर इंस्ट्राग्राम रील्स के कारण किसी के साथ अफेयर होने का शक करता था।

वहीं, इस घटना के दौरान उनके बच्चे, एक बेटा और एक बेटी, मौजूद नहीं थे। पुलिस परिमल की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस द्वारा हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है।

मौत का कारण इंस्टाग्राम रील्स

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी परिमल बैद्य को शक था कि उसकी पत्नी अपर्णा का किसी से अफेयर चल रहा है। पेशे से राजमिस्त्री परिमल इस वक्त फरार है। महिला द्वारा पोस्ट की गई इंस्टाग्राम रील्स की वजह से दोस्त बनाने के चलते दोनों के बीच अनबन होने लगी। इसी दौरान परिमल ने अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। बता दें कि दोनो के बीच शादी को 17 साल हो गए थे।

पुलिस ने दी जानकारी

बता दें कि घटना शुक्रवार को जोयनगर थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर में हुई। पुलिस ने बताया, “आरोपी परिमल बैद्य को शक था कि उसकी पत्नी अपर्णा का किसी से अफेयर चल रहा है। पेशे से राजमिस्त्री परिमल फरार है। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है। बेटा सातवीं कक्षा का छात्र है जबकि बेटी नर्सरी में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि जब यह घटना घटी तो बच्चे घर पर नहीं थे।”

पुलिस ने बताया, “जब से उसने रील बनाना और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू किया, तब से दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला ने कई दोस्त बना लिए थे और वह नियमित रूप से उनके संपर्क में थी। इसमें एक पैसे उधार देने वाली एजेंसी के अधिकारी भी था। जिससे महिला अक्सर  फोन पर बात किया करती थी। महिला का ये व्यवहार उसके पति को यह पसंद नहीं आया।”

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular