Thursday, July 4, 2024
Homeक्राइमDausa: पुलिस ने एक शख्स को सादा वर्दी में स्मैक बेचते हुए...

Dausa: पुलिस ने एक शख्स को सादा वर्दी में स्मैक बेचते हुए किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से मिला एक गत्ते का डिब्बा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Dausa,दौसा: राजस्थान के दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम विनय उर्फ विक्की खाती बताया जा रहा है। यह शिक्षक कॉलोनी का रहने वाला है। इस शख्स को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को सादा वर्दी में खड़े स्मैक बेचते हुए देखा और गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से एक गत्ते का डिब्बा मिला

पुलिस की जांच करने पर आरोपी के पास से एक गत्ते का डिब्बा मिला है। इस गत्ते के डिब्बे ने सिल्वर कलर के फोइल पेपर और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा रखा था। साथ ही छोटी पॉलिथीन की थैली में 16 ग्राम स्मैक और 37850 रुपये भी बरामद किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विनय के खिलाफ पहले से 4 केस दर्ज

दौसा थाना अधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी विनय के खिलाफ पहले से 4 केस दर्ज हैं। इसमें एक बस्सी, एक बांदीकुई और दो कोतवाली थाने में दर्ज है। कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही गस्त के दौरान शक होने पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को भेजकर आरोपी को स्मैक बेचते हुए पकड़ा गया।

24 अन्य अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय कुमार उर्फ विक्की खाती पुत्र राजेंद्र कुमार शर्मा 30 साल शिक्षक कॉलोनी का रहने वाला है। इधर, पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular