Tuesday, July 2, 2024
HomecrimeDausa News: कोर्ट में लव मैरिज के बाद दुष्कर्म का आरोप, 2...

Dausa News: कोर्ट में लव मैरिज के बाद दुष्कर्म का आरोप, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Dausa News: दो माह पहले कोर्ट मैरिज कर ससुराल आई एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। बिहार की रहने वाली इस युवती की करीब एक साल पहले दौसा निवासी युवक से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दो माह पहले दोनों ने शादी कर ली थी।

ससुराल वालों से परेशान होकर उठाया कदम

दौसा ज़िले के लवाण थाने में एक युवती ने अपने पति के खिलाफ मैरिटल रेप का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि अब महिला ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर अपने पति के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है,दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट में विवाह किया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक़ लवाण थाना क्षेत्र का यह आदमी दिल्ली में घरेलू नौकर था। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात यहां बिहार की इस लड़की से हुई थी जिसके बाद दोनों प्रेम सम्बन्ध में आ गए। इसी वजह से करीबन 2 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली।

नांगल की डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों पति पत्नी लवाण थाना क्षेत्र में 2 माह से रह रहे थे। फिर दोनों दिल्ली चले गए और इसी बीच वह महिला वापस आ गयी और लवाण थाने में उसने अपने पति के खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Read Also :

डांस कर रही थी दुल्हन, अचानक गिरी और उड़ गए सबके होश

Environment : जैसलमेर में रेड हेडेड किंग हुआ स्पॉट, जानिये कौन है ये

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular