Job: सफाई कर्मचारियों के 11 हजार 772 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur News: प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 11 हजार 772 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती प्रदेश में 2011 की जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों के पदों पर की जा रही है। जिसको लेकर शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नए पदों पर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। इसके साथ ही निकायवार स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार नए स्वीकृत होने वाले पदों की संख्या भी जारी की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 635 कर्मचारी अलवर नगर निगम को मिलेंगे, जबकि जयपुर के हेरिटेज नगर निगम को 599 मिलेंगे। दूसरी तरफ ग्रेटर नगर निगम से 340 और उदयपुर नगर निगम से 338 स्वीकृत पदों को खत्म किया जाना तय है। तो वही, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष दीपक दादोरिया सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम व अन्य जगहों पर मीटिंग कर निस्तारण करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

1000 की जनसंख्या पर 4 कर्मचारी तैनात

जिसके तहत सभी नगरीय निकायों में 1000 की जनसंख्या पर 4 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासनिक विभाग की ओर से स्टाफिंग पैटर्न से ज्यादा स्वीकृत 2981 पदों का समायोजन भी किया जाएगा। तो वहीं, पूर्व में सफाई कर्मचारी पद पर भर्ती हुए कार्मिकों को उनके मूल पद पर लगाने को लेकर भी अब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

 

 

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago