Thursday, July 4, 2024
Homeबॉलीवुडप्रिंयका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, फोटो...

प्रिंयका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, फोटो वायरल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज(Priyanka shared a video on her Instagram): ग्लोबस आइकन प्रिंयका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलेब्स में से एक हैं। एक्ट्रेस का जादू बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। देसी गर्ल अपनी खूबसूरत अदाओं से अपने फैंस के दिलों पर राज करती है इसके साथ ही प्रिंयका अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं।

प्रियंका अक्सर अपनी और अपनी फैमिली की फोटोज भी पोस्ट करती है, लेकिन अपनी बेटी मालती का चेहरा अक्सर प्रियंका छिपाती हुई नजर आती हैं। लेकिन हाल ही मे एक्ट्रेस ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसका इंतजार उनके फैंस काफी वक्त से कर रहे थे।

ऑफिशियली प्रियंका ने बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया

दरअसल, हाल ही मे प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। लेकिन यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है कि ऑफिशियली प्रियंका ने बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है या गलती से वीडियो में चेहरा दिखाया गया लेकिन, प्रियंका का यह इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वायरल वीडियो लॉस एंजिल्स के एक कार्यक्रम का है, जिसमें प्रियंका निक जोनास के साथ शामिल हुई थी। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर देखने के बाद प्रियंका के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular