Thursday, July 4, 2024
Homeबॉलीवुडअल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले हुआ उनका नया लुक...

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले हुआ उनका नया लुक जारी, फोटो वायरल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़: (Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ (Pushpa 2 The Rule) के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का जहां एक और टीजर जारी किया गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है। ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी हुआ वायरल

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी कर दिया गया है। ये काफी अलग है। वहीं, इस टीज़र को काफी पसंद किया गया। अब अल्लू अर्जुन का कलरफुल पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन को पहचान पाना मुश्कल हो रहा हैं। सामने आए इस पोस्टर में उन्होंने साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही चूड़ियां पहने भी दिखाई दे रहें हैं और एक हाथ में बंदूक भी ले रखी है।

अल्लू अर्जुन ने इस पोस्टर में नथ और झुमके पहन रखे हैं। इस लुक में अल्लू अर्जुन पोज़ देते नज़र आ रहें हैं। अल्लू अर्जुन के इस लुक को बहुत ज्यादा अटेंशन मिल रही है। वहीं, उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। कई लोगों ने पूछा है कि क्या यह वाकई में सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है।

अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन

बता दें कि अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन है। वो 41 साल के हो जाएंगे। अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular