Saturday, July 6, 2024
Homeऑटो / टेकInstagram : अब इंस्टाग्राम के यूजर को मिलेगा ये धमाकेदार फिचर, जानें...

Instagram : अब इंस्टाग्राम के यूजर को मिलेगा ये धमाकेदार फिचर, जानें कैसे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Instagram : इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि जल्द ही इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में पोल बनाने की मंजूरी देगा। इससे क्रिएटर्स को ज्यादा इंगेजमेंट के लिए और कंटेंट का यूज करने का एक और तरीका मिल जाएगा।

Poll फीचर

इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने पोस्ट में लिखा कि, “हम किसी फीड पोस्ट या रील के कमेंट्स में एक पोल जोड़ने या उस पर वोट करने के लिए एक छोटा सा टेस्ट शुरू कर रहे हैं। हम हमेशा फ्रेंड्स और क्रिएटर्स के साथ बातचीत करने के नए तरीके खोजते रहते हैं। लेकिन मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने अपडेट में कहा है कि इसे जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा।

कैसे काम करेगा फिचर

एडम मोसेरी के अनुसार कमेंट सेक्शन में पोल स्टोरीज की तरह दिखाई देंगे। जहां वो सालों से स्टिकर के रूप में यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। मोसेरी के स्क्रीनशॉट साझा कर बताया कि, अन्य यूजर्स यह देख पाएंगे कि किसी स्पेसिफिक पोल पर कितने लोगों ने वोट किया।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular