Saturday, July 6, 2024
Homeऑटो / टेकAlert: सोच समझ कर शेयर करें वीडियो, वरना जाना पड़ सकता है...

Alert: सोच समझ कर शेयर करें वीडियो, वरना जाना पड़ सकता है जेल

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज) Alert: सोशल मीडिया के इस जमाने में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने और शेयर करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जिस वजह से आज के दौर में कोई भी वीडियो पल भर में वायरल हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि गलत वीडियो शेयर करने की वजह से सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप जो भी वीडियो शेयर करे उसे सोच समझ के भेजें। क्योंकि अगर आप आपत्तिजन वीडियो शेयर करते हैं तो इससे आप पर जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है।

सोच समझ कर शेयर करें वीडियो

अगर आप कोई भी वीडियो शेयर करें तो सबसे पहले आपको खुद से उसे परखना चाहिए। साथ ही वीडियो के सोर्स और उसकी दी गई जानकारी को वेरीफाई करना चाहिए, इगर इसमें आप को कोई भी चीज नेगेटिव हैं दिख रही है तो उस वीडियो को आपको शेयर नही करना चाहिए।

वीडियो शेयर करने पर क्या हो सकती है सजा

आईटी एक्ट धारा 67 के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसके बाद भी अगर दोबारा से वही अपराध एक ही इंसान दोहराता है तो उसे 5 साल की सजा और 10 लाख रूपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

आप भी कर सकते हैं शिकायत

अगर ऐसा मामला आपके साथ भी होता है तो आप भी इसकी शिकायत अपने करीब के पुलिस थाने में कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप विभाग के अलग-अलग साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं।

Also Read: सलमान-शाहरुख ने फिर मचाया धमाल! जानिये कैसी है टाइगर की ये फिल्म

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular