Sunday, July 7, 2024
HomeAaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal: जानिए क्या है आज का राशिफल, इन राशि वालें...

Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या है आज का राशिफल, इन राशि वालें लोगों को है अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal: आज 26 अक्टूबर, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी है। वहीं (Aaj Ka Rashifal) आज चंद्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रह स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। आज जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। व्यापार- व्यावसाय के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। तो चलिए जानते आज का राशिफल आपका कैसा रहेगा…

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज मेष राशि के जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा। जॉब के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने का चांस मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य शामिल हो सकता है। आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल बनाने में आपकी भूमिका सफल होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात करने का प्रयास कर सकता है। ऐसा होने पर आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद पर मतभेद हो सकता है। अपने वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्ति हो सकती है। कोई नया कार्य आज से शुरू करना शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा गुजरेगा। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपकी विजय होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत के अवसर बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन (Aaj Ka Rashifal) आज परिवार के हित में लिया जा सकता है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपके किसी लंबा यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी को बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो थोड़ा सोच समझकर करें उसमें व्यवधान आ सकता है। परिवार में लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान होंगे। किसी संबंधी से कोई बड़ा विवाद का स्थिति बन सकता है। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते है। पत्नी को स्वास्थ्य  संबंधी शिकायत हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से से आपको धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आप अपने वाणी पर संयम रखें।

ये भी पढ़े- Aaj ka Panchang: जानें क्या है आज विष्णु जी को पूजने…

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Indian News Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular