होम / Rajasthan Weather Update 2 April 2022 राजस्थान में गिरा तापमान, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Rajasthan Weather Update 2 April 2022 राजस्थान में गिरा तापमान, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

• LAST UPDATED : April 2, 2022

Rajasthan Weather Update 2 April 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 2 April 2022 : राजस्थान में तेज गर्मी से प्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिली है। बीते दिन राजधानी जयपुर के साथ ही करौली, सीकर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। इन शहरों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव का कारण एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का खत्म होना बताया जा रहा है।

दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के तक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगे भी कुछ दिन तापमान 40 डिग्री तक ही रहेगा।

कल गिरा तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में कल यानि शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। इन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में दिन में सबसे कम तापमान सीकर जिले में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इसके साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया। वहीं बीती रात राज्य में सबसे कम तापमान बारां में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 अप्रैल तक मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 अप्रैल तक मौसम साफ रहने वाला है। वहीं तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। तापमान भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि कुछ शहरों में कई दिन हल्की स्पीड से कुछ गर्म हवाएं भी चल सकती है। इसमें पश्चिमी क्षेत्र के जिले शामिल है।

Rajasthan Weather Update 2 April 2022

Also Read : Bank Holidays in April 2022 जाने इस महीने कब रहेंगे बैंक बंद

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox