होम / Ramadan 2022 : 02 अप्रैल से रमजान का पवित्र माह प्रारंभ

Ramadan 2022 : 02 अप्रैल से रमजान का पवित्र माह प्रारंभ

• LAST UPDATED : March 31, 2022

Ramadan 2022

Ramadan 2022 : रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इसमें 29 से 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है और ईद-उल-फितर के साथ इसका समापन होता है। रमजान के महीने में चांद की भूमिका अहम होती है। रमजान का रोजा अगले दिन से रखा जाता है जिस दिन रात में चांद दिखता है।

इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र महीने में ही पैगंबर मुहम्मद को कुरान की पहली आयतें अल्लाह से प्राप्त हुई थीं, जिसके कारण रमजान के इस पूरे महीने में उपवास रखा जाता है। रोजा में पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत की जाती है शाम को एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं उस समय खजूर खाकर रोजा खोलते हैं आइए जानते हैं कि इस साल रमजान कब है और रोजा कब से रखा जाएगा

रमजान 2022 का प्रारंभ और रोजा

02 अप्रैल से रमजान का पवित्र माह प्रारंभ हो सकता है। यदि दो अप्रैल की रात चांद दिखाई देता है, तो फिर अगले दिन 03 अप्रैल से रोजा रखा जाएगा। 02 अप्रैल की रात मस्जिदों में लोग एकत्र होंगे, वहां पर चांद निकलने की घोषणा की जाएगी। पवित्र रमजान माह के प्रारंभ होने का ऐलान होगा, फिर अगले दिन सुबह से पवित्र रोजा रखा जाएगा।

सहरी और इफ्तार

रमजान माह में सूरज उगने से पहले खाना खाया जाता है, जिसे सहरी कहते हैं। सहरी के बाद दिन भर रोजा रखा जाता है। फिर शाम को सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़ते हैं और रोजा खोलते हैं। उस समय खजूर और खाना खाते हैं। उसे इफ्तार कहा जाता है।

Ramadan 2022

Also Read : Happy April Fool Wishes for Family

Also Read : April Fool Day Messages for Lover

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox