तिरंगे का अपमान करने पर क्या सजा मिलती है?

15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है.

इस त्योहार के बाद अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं

जिनमें तिरंगे का अपमान होता है और तिरंगा सड़कों पर फेंका हुआ मिलता है.

इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.

तिरंगे का सम्मान करना देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

क्या आप जानते हैं कि तिरंगे का अपमान करने पर क्या सजा दी जाती है?

अगर कोई तिरंगे का अपमान करता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान है.

अगर वह भारतीय ध्वज संहिता 2021 और राष्ट्रीय गौरव का अपमान करता है

तो उसे अधिनियम 1971 के तहत तीन साल की सजा या जुर्माना हो सकता है.

नए नियमों के मुताबिक अब तिरंगा 24 घंटे तक फहराया जा सकेगा.