कितने अमीर हैं हरमनप्रीत सिंह, यहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई

भारतीय हॉकी टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता।

आइए यहां जानते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है। उनकी आय के स्रोत क्या हैं।

हॉकी खिलाड़ी 'सरपंच साहब' भारत के सबसे अमीर हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि हरमनप्रीत सिंह की अनुमानित कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है।

वे 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। यह उनका तीसरा ओलंपिक है।

हरमनप्रीत सिंह की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके अंतरराष्ट्रीय हॉकी करियर और हॉकी इंडिया लीग में उनकी भागीदारी से आता है।

उन्हें 2015 के लीग सीजन में दबंग मुंबई ने 51,000 डॉलर में खरीदा था। सिंह ने पांच गोल करके अपनी छाप छोड़ी थी।