होम / Rajasthan Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में SOG की बड़ी कार्रवाई, कई आरोपियों को दबोचा

Rajasthan Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में SOG की बड़ी कार्रवाई, कई आरोपियों को दबोचा

• LAST UPDATED : July 4, 2024

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी ने कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार (3 जुलाई) को मामले की पूरी जानकारी दी है। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया है कि एक महीने तक चले अभियान के बाद मंगलवार को तीन आरोपियों ओम प्रकाश ढाका, शम्मी बिश्नोई और सुनील बेनीवाल को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी कई अन्य पेपर लीक मामलों में थे शामिल

पुलिस ने बताया है कि तीनों आरोपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समेत कई अन्य पेपर लीक मामलों में भी शामिल थे। मई में एसओजी (SOG) ने ओम प्रकाश ढाका पर 75,000 , शम्मी बिश्नोई पर 70,000 और सुनील बेनीवाल पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने दी ये जानकारी 

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ओम प्रकाश ढाका ने अपने संबंधों का इस्तेमाल कर आत्मसमर्पण करने की कोशिश की थी। खुफिया सूचना मिलने के बाद हमने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। विकास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम हैदराबाद गई, जहां उन्हें पता चला कि ओम प्रकाश ढाका और सुनील बेनीवाल एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। डिलीवरी बॉय बनकर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी कर्मी बनकर अपार्टमेंट में दाखिल हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे कहा कि महिला आरोपी शम्मी बिश्नोई के उत्तर प्रदेश के बरसाना में होने की सूचना मिली थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) वीके सिंह ने कहा कि शम्मी कई अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल हुई थी। वह एक सरकारी शिक्षिका भी थी।

वीके सिंह ने दी जानकारी 

वीके सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश ढाका पेपर लीक माफिया जगदीश बिश्नोई से जुड़ा था और अभ्यर्थियों को लाता था। सुनील बेनीवाल गिरोह में ओम प्रकाश ढाका की मदद करता था। वीके सिंह ने कहा कि कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका ने कुछ शर्तों के तहत आत्मसमर्पण करने की पेशकश भी की थी, जिसे विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने खारिज कर दिया था। वीके सिंह ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2022 में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के बाद फरार हुए सुरेश ढाका ने सरेंडर करने के लिए एजेंसियों से संपर्क किया था और कुछ शर्तों पर जोर दिया था, जिन्हें एजेंसी ने खारिज कर दिया था। हमारी टीम सुरेश ढाका और उसके साथियों पर नजर रख रही है, वह भारत में कहीं छिपा हुआ है।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox