इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं लहसुन, जानें कितना खतरनाक है

भारतीय घरों की रसोई में लहसुन का विशेष महत्व है। शरीर को कई बीमारियों से बचाने के लिए खाने में लहसुन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

डाइटीशियन मोहिनी डोंगरे का कहना है कि लहसुन खाना बेशक फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह खतरनाक भी हो सकता है।

खाली पेट लहसुन खाने से पेट खराब हो सकता है। अगर आप भी खाली पेट लहसुन खाते हैं तो सावधान हो जाइए। 

ज्यादा लहसुन खाने से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर रैशेज और त्वचा में जलन होती है।

कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इसे ज्यादा खाने से लीवर में विषाक्तता हो सकती है।

कृपया ध्यान दें कि गर्भवती महिलाओं को भी लहसुन खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है