चीनी लोगों का गजब का कारनामा, कॉफी का बना दिया...

कॉफी के दीवाने पूरी दुनिया में मौजूद हैं। 

चीन में इन दिनों लोग ऐसी कॉफी पी रहे हैं कि सुनकर आपको चक्कर आ जाएगा। 

एक अलग ही खबर इस समय चीनी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

 यहां ऐसी तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं, जिसमें कॉफी की एक अलग झलक दिखाई दे रही है।

 यहां सामान्य कॉफी के साथ हरे कच्चे प्याज के पत्ते कटे हुए नजर आ रहे हैं।

 इसके लिए हरे प्याज का चमत्कारी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है और इसमें दूध, कॉफी और बर्फ डाली जाती है। 

यह आपको बिल्कुल सत्तू जैसी लगेगी, लेकिन जागिए, यह चीन की प्याज कॉफी है।

 आपने शायद ही इसके बारे में सपने में भी सोचा होगा, लेकिन इसका अजीब स्वाद चीनी लोगों की जुबान पर है।