वाशिंग मशीन ब्लास्ट होने का लग रहा डर? बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

भारी गर्मी की वजह से कई जगहों पर वॉशिंग मशीन में आग लगने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं

वॉशिंग मशीनें हमारे घरों में अत्यंत उपयोगी उपकरण हैं, लेकिन वे आग लगने का खतरा भी पैदा कर सकती हैं

यदि आप वॉशिंग मशीन में आग लगने से बचना चाहते हैं, तो इन उपायों का ध्यान रखें

वॉशिंग मशीन में ज़्यादा कपड़े भरने से मशीन को काम करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे मोटर में ज़्यादा गरमी हो सकती है और आग लग सकती है

वॉशिंग मशीन के ड्रम में केवल इतने ही कपड़े भरें जितना उसका क्षमता रहे

धूल, लिंट और अन्य मलबे जमा होने से वॉशिंग मशीन में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए, वॉशिंग मशीन को नियमित रूप से साफ़ करना और उसका रखरखाव करना महत्वपूर्ण है

वॉशिंग मशीन में बिजली की तारों में खराबी खराब बिजली की तारें वॉशिंग मशीन में आग लगने का एक प्रमुख कारण हो सकती हैं

यदि आपको बिजली की तारों में कोई खराबी दिखाई दे, तो तुरंत वॉशिंग मशीन का उपयोग बंद कर दें और एक योग्य इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं