अचानक बारिश से बाढ़ में डूबा ये देश,चारों ओर मचा कोहराम

Pic Credit: Pinterest

अफगानिस्तान में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं।

पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 

तीन दिनों में कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग घायल हैं। 

  तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।  

राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने स्थिति पर दुख जताया है।  

अचानक आई बाढ़ से राजधानी काबुल और देश भर के कई अन्य प्रांतों में भारी क्षति हुई है।

बाढ़ के कारण 600 से अधिक घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

वहां करीब 200 मवेशी मारे गये।

पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी ज़ाबुल और कंधार सबसे अधिक क्षतिग्रस्त प्रांतों में से थे।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है। 

जिसके शिकार अफगानिस्तान के 34 प्रांत हो सकते हैं।