यहां दिखेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण रंगों के त्योहार होली पर 25 मार्च को पढ़ने जा रहा है

ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे समाप्त होगा

उपछाया ग्रहण के दौरान, चंद्रमा उपछाया या पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है

इससे चंद्रमा बहुत हल्का सा धुंधला हो जाता है जिससे ग्रहण का अवलोकन करना कठिन हो जाता है

यह खगोलीय नजारा पूरे उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा, लेकिन भारतीय इसे नहीं देख पाएंगे

ग्रहण आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा

ग्रहण पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस में भी दिखाई देगा