India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने खुफियों सुत्रों से मिली जानकारी के बाद लॉरेंस विश्नोई और गोदारा गैंग के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसमें पुलिस ने सफलता पाते हुए दोनों गैंग से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी फलौदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया है कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह गैंग के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है।
बगैर नंबर प्लेट के दो वाहन किए गए जब्त
उन्होंने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से बगैर नंबर प्लेट के दो गाड़ी भी जब्त किए गए हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम अशोक उर्फ मंत्री समेत, मनीष विश्नोई, राजू ढाका, विकास दलानी, संतोष उर्फ संगीर विश्नोई, अनिल राव और नरेश विश्नोई हैं। इन सभी आरोपियों में से नरेश को छोड़कर बाकि सभी बदमाशों के खिलाफ कोई न कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
बदमाश मनीष बिश्नोई पर 27 मामले दर्ज
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी में बदमाश मनीष बिश्नोई के खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं। वहीं हिरासत में लिए गए छह बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में एक से सात तक आपराधिक केस दर्ज हैं।
Also Read: Tips To Control Anger: क्या आपको भी आता है ज्यादा गुस्सा? जानें इसे शांत करने के उपाय
Also Read: Ind vs Eng: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड…