होम / Rajasthan Congress: राजस्थान में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, BJP के खिलाफ प्रदर्शन

Rajasthan Congress: राजस्थान में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, BJP के खिलाफ प्रदर्शन

• LAST UPDATED : January 23, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Congress: असम में न्याय यात्रा पर हमले के खिलाफ कांग्रेस आज पूरे राजस्थान में मौन विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने भाजपा और असम सरकार पर यात्रा को बाधित करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह असम में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कथित हमले के विरोध में 23 जनवरी को राज्य भर के जिला मुख्यालयों में ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी।

BJP के खिलाफ कांग्रेस का ‘मौन सत्याग्रह’

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा और असम सरकार द्वारा गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। सभी जिला कांग्रेस समितियां मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों में महात्मा गांधी की प्रतिमा या चित्र के सामने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘मौन सत्याग्रह’ आयोजित करके इसका विरोध करेंगी।”

अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को असम में एक मंदिर में जाने से रोकने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की यात्रा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से पार्टी घबरा रही है। गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी की यात्रा में असम सरकार द्वारा बार-बार पैदा की जाने वाली रुकावटें दिखाती हैं कि असम सरकार को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बढ़ते जन समर्थन को देखकर भाजपा की घबराहट बढ़ रही है।”

कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उसके नेताओं पर भाजपा समर्थकों द्वारा हमला किया गया, गांधी को भीड़ ने ”जय श्री राम” और ”मोदी, मोदी” के नारे लगाते हुए घेर लिया। कांग्रेस ना तो प्रधानमंत्री से डरती है और ना ही असम के मुख्यमंत्री से।

ये भी पढ़ें-Elon Musk: मस्क ने शक्तिशाली देशों की नीयत को लेकर कही बड़ी बात, बोले- UNSC में भारत को स्थायी…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox