India News (इंडिया न्यूज़) IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं और इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। गुजरात में सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपये और लखनऊ में सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये हैं।
मिचेस स्चार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा
पैट कमिंस के बाद अब मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनको केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीद लिया है।
डेरिल मिशेल को चेन्नई ने खरीदा
डेरिल मिशेल को चेन्नई सुपरकिंग ने को 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। आईपीएल 2024 में वो इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस
पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 रूपये में खरीद लिया है। अब वो आगामी सीजन में हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। बता दें कि कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है।
ट्रैविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
ट्रैविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। हेड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस वजह से उन्हें बड़ी रकम मिली है।
हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स में
हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा है। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बोली भी लगाई, लेकिन अंत में जीत दिल्ली कैपिटल्स की हुई।
रोवमैन पॉवेल अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खिलेंगे
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रोवमैन पॉवेल को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था, लेकिन राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार
आईपीएल 2024 की नीलामी में मनीष पांडे, रिले रूसो, करुण नायर और स्टीव स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
Also Read: IPL Auction: इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मोटी रकम, करोड़ों…