India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan : कोटा जिले के सांगोद कस्बे से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बूढ़ी महिला सांप को कंधे पर लेकर घूमते दिखाई दी। क्योंकि उसे लगता है कि वह उसके बेटे का पुनर्जन्म है। बता दें कि सांप भी चुपचाप महिला के कंधे पर बैठ गया।
गांव वालों ने किया मारने का प्रयास
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सांप को कंधे पर लेकर घूमते दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर विष्णु श्रंगी को बुलाया। स्नेक कैचर ने विष्णु श्रंगी ने बताया कि यह सांप कोबरा प्रजाति का है। साथ ही यह सांप किसी सपेरे द्वारा छोड़ा गया है। इसके मुंह से विष ग्रंथी निकल दी गई है। इसी वजह से सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
Also Read :