होम / Chandrayaan 3: राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने ISRO के वैज्ञानिकों के साथ ही यात्रियों को भी दी शुभकामनाएं, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

Chandrayaan 3: राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने ISRO के वैज्ञानिकों के साथ ही यात्रियों को भी दी शुभकामनाएं, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के पर सतह पर कदम रख दिया है। जिसके बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। इस सफलता से देशवाशियों के लिए गर्व का विषय है। एक तरफ जहां अभिनेता से लेकर नेता तक इस ऐतिहासिक घटना पर बधाई दे रहे हैं तो वही, इसी बीच राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान मिशन के सफल होने पर मीडिया के सामने ऐसी बात कही है, जिससे वो अपने आधे-अधूरे ज्ञान के चलते ट्रोल हो रहे हैं।

हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई-चांदना 

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह चंद्रयान-3 अभियान की सफलता को लेकर भारत के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी वीडियो में वह चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर जाने वाले यात्रियों को भी शुभकामना देने की बात कर रहे हैं। मंत्री चांदना की इस बात को लेकर लोग उन्हे सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा हैं। इस वीडियो उन्होंने कहा, ”हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई। तो जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस व स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।” मंत्री चांदना की ओर से दिए गए इस बयान के बाद उनके समर्थक उनका पक्ष लेते हुए, इसे जुबान फिसल जाने की घटना बता रहे हैं। तो वहीं, कई लोग उन्हे सोशल मीडिया पर चांदना के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।

चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम-चांदना 

इसी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना के इस अटपटे बयान पर चुटकी लेते हुए ट्विटर पर लिखा, ”घमंडिया ठगबंधन स्पेशल !! चंद्रयान पर राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना जी और बिहार के मुख्यमंत्री जी का ज्ञान देखकर क्या कहेंगे आप?” इसके बाद राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने लिखा है, ”राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना जी चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम कर रहे हैं। मंत्री जी, ये चंद्रयान है। गगनयान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अगले कार्यकाल में यात्रियों के साथ चांद पर जाएगा।”

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox