India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Politics: जयपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का घेराव करते हुए राजस्थान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वही इस कार्यक्रम का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर और सीपी जोशी ने किया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की
पुलिस ने बैरिकेडिंग करके भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की। वही भाजपा के कार्यकर्ता नहीं रुके जिसके बाद से पुलिस को वॉटर कैनल का भी उपयोग करना पड़ा। भाजपा के इस कार्यक्रम के समय ही भाजपा के महामंत्री भजनलाल शर्मा की तबीयत खराब हो गई।
जिन्हें एस एम एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को एक बार फिर से पुलिस ने घेर लिया।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने सरकार पर तंज कसा
भाजपा कार्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने सरकार पर तंज कसा। राठौर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 200 मिनी सीएम काम कर रहे हैं। राजस्थान सरकार को साढ़े 4 साल के बाद राजस्थान की जनता याद आई है। राजस्थान सरकार चुनाव आने के पहले ही जनता को मोबाइल फोन और कई अन्य चीजें भी बांट रही है। आखिरकार सरकार को इससे पहले यह चीजें क्यों नहीं याद आई।
ALSO READ: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कहा- सरकार हर मोर्चे पर विफल रही