India News(इंडिया न्यूज़ )CM Ashok Gehlot, Pali: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पाली के दौरे पर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जालोर से यहां पहुंचेगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद अगले दिन जनसुनवाई करेंगे। सीएम अशोक गहलोत के दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं, कांग्रेसियों में भी इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है। सीएम अशोक गहलोत ने पाली में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया, इस दौरान सीएम गहलोत ने महिलाओं से बातचीत भी की। जिसको लेकर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया।
आज पाली के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से सर्किट हाउस आए सम्मानित जन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। pic.twitter.com/FS7Wm8XzrG
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 3, 2023
पीली के रोहट में लगभग 56 करोड़ की लागत दी
सीएम अशोक गहलोत को पाली के रोहट में लगभग 56 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्य एवं कृषि उपज मडी समिति, पाली में शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण के लिए परियोजना लगाई गई है। इस दौरान उन्होंने ओडिशा रेल हादसे में मतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
पाली में खुशहाली !
आज रोहट, जिला पाली में #महंगाई_राहत_कैंप की व्यवस्था, कार्यप्रणाली व सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही क्षेत्र की प्रगति हेतु विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया।#MehangaiRaahatCamp pic.twitter.com/PHk0oM2fTz
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 3, 2023
‘महंगाई राहत कैंप’ का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जालौर से रोहट के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर तीन बजे रोहट में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे रोहट से पाली के लिए रवाना होंगे और नाइट स्टे पाली सर्किट हाउस में करेंगे।