India News(इंडिया न्यूज), Weather Update Today: राजस्थान राज्य में एक बार फिर से मौसम ने करवट लिया है। वही कई राज्यों में काफी गर्मी है। जिसकी वजह से लोगो को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। IMD ने इसी बीच भारत के कई राज्यों में 20 से 22 मई के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
Iउत्तर प्रदेश के इलाकों में हीटवेव की स्थिति रहेगी
IMD के मुताबिक 20 मई से 22 मई तक दक्षिण उत्तर प्रदेश के इलाकों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में और पश्चिमी राजस्थान में 20 और 21 मई को हीटवेव की वजह से परेशानी होगी। 21 से 23 मई के बीच उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी हीटवेव की आशंका जताई गयी है।
शनिवार को बादल साफ़ रहेंगे
दिल्ली एनसीआर में काफी गर्मी का प्रकोप दिखेगा। IMD के मुताबिक आने वाले अगले दो दिन तक काफी गर्मी रहेगी।अत्याधिक गर्मी की वजह से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकती है। वही आने वाले अगले 1 सप्ताह के बाद हलकी बारिश हो सकती है। IMD ने कहा कि शनिवार को बादल साफ़ रहेंगे।
रात में भी लोग गर्मी से बेहाल हुए जा रहे है
वही, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भरतपुर शहर में अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेंटीग्रेड था। वहीं न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड होने से 40 और 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने से ना केवल दिन में बल्कि रात में भी लोग गर्मी से बेहाल हुए जा रहे है।
ALSO READ: 30 मई को PM मोदी के 9 साल पूरे, बीजेपी करेगी जनकल्याणकारी कार्यक्रम