होम / सूडान में फंसे लोग लौटें उदयपुर, सुनाई खौफनाक कहानी

सूडान में फंसे लोग लौटें उदयपुर, सुनाई खौफनाक कहानी

• LAST UPDATED : April 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sudan Crisis: अफ्रीकी देश सूडान (Sudan) से भारतीयों के आने का सिलसिला जारी है। भारत सरकार भारतीयों को ऑपरेशन कावेरी के तहत देश वापसी करा रही है। सूडान में फंसे उदयपुर जिले के खरसान निवासी औंकारलाल गोपावत वतन आ गए हैं। उन्होंने सूडान में आंखों देखी 15 दिनों के गृह युद्ध का मंजर बयान किया। औंकारलाल गोपावत ने बताया, ‘बम के धमाके, गोलियों की गूंज के बीच मौत को करीब से देखा। सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है।

सूडान में फंसे लोग लौटे उदयपुर

औंकारलाल एक माह पहले पहले काम करने सूडान गए थे। भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी चलाकर सूडान से रेस्क्यू किया। सूडान से सुरक्षित मुंबई पहुंचने पर ठहरने-खाने की बेहतर व्यवस्था थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से विस्तारा की फ्लाइट पकड़कर 2 बजे उदयपुर के डबॉक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद बड़गांव उप रजिस्ट्रार आरटीएस ईश्वर खटीक और आरआई किशन प्रजापत ने औंकारलाल गोपावत का माला पहनाकर स्वागत किया।

लोगों ने वापसी के बाद भारत सरकार का किया धन्यवाद

ऑपेरशन कावेरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया और वायुसेना के विमान से भारत पहुंचे। औंकारलाल गोपावत के मुताबिक लड़ाके आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा रहे थे। उनका टारगेट सिर्फ सरकारी संपत्तियां थीं। स्वदेश सुरक्षित वापसी पर उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद किया।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox