होम / Rajasthan Famous places: राजस्थान में घूमने के लिए ये जगह है प्रसिद्ध, देश-विदेश से आते हैं लोग

Rajasthan Famous places: राजस्थान में घूमने के लिए ये जगह है प्रसिद्ध, देश-विदेश से आते हैं लोग

• LAST UPDATED : April 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान को भारत का शाही राज्य माना जाता है। यहां पर आपको कई ऐतिहासिक स्मारक और महल देकन को मिलेंगे जो बहुत लंबे समय से विकसित हैं। दुनिया भर से हजारों पर्यटक यहां हर साल घूमने आते हैं। अगर आप भारत के इस खूबसूरत राज्य की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन ऐतिहासिक स्थानों पर जरूर जाना चाहिए। तो आज हम आपको बताते है राजस्थान के खूबसूरत स्मारकों के बारे में,

आमेर का किला

आमेर का किला राजस्थान के सबसे बड़े और सबसे आकर्षक किलों में से एक है। यह किला 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह किला जयपुर में स्थित है। अकबर के विश्वस्त सेनापति मान सिंह ने इस किले का निर्माण किया था। यह किला पुराने जमाने की मनमोहक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आमेर का किला राजस्थान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह किला ऊंचे पहाड़ पर है और मुख्य शहर से 11 किमी दूर है। इस किले को आमेर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह महल अपने समृद्ध इतिहास के कारण ही बहुत प्रसिद्ध है।

चित्तौड़गढ़ किला

चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान का सबसे बड़ा किला है। अगर आप ऐतिहासिक स्थान पर जाना पसंद करते हैं और राजस्थान राज्य के बारे में मूल इतिहास जानना चाहते हैं, तो चित्तौड़गढ़ किला जरूर जाएं। इस किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में किया गया था। दुनिया भर के लोग यहां पर आते हैं। स्थानीय लोग इस किले के बारे में बहुत सारी कहानियां सुनाते हैं।

मेहरानगढ़ किला

जोधपुर अपने खूबसूरत सांस्कृतिक और विरासत स्मारकों के लिए जाना जाता है। अगर आप जोधपुर शहर का शानदार नजारा देखना चाहते हैं, तो मेहरानगढ़ किला आपको जाना चाहिए। यह किला चित्तौड़गढ़ किले के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे पुराना किला है। यह किला अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला के कारण लोकप्रिय है। यह किला शहर के बीचोबीच बना है जहां से आप शहर के किसी भी हिस्से को देख सकते हैं।

जंतर मंतर

जंतर मंतर एक लोकप्रिय विश्व धरोहर स्थल है जो जयपुर में स्थित है। जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है जिसका उपयोग वस्तुओं की दूरियों को मापने के लिए किया जाता है। भारत में, केवल पाँच खगोलीय वेधशालाएँ उपलब्ध हैं जिनमें से यह सबसे बड़ी है। जंतर मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कम उम्र में करवाया था। जंतर मंतर का निर्माण बहुत बड़े पत्थरों और संरचनाओं से किया गया है। अगर आप राजस्थान जा रहें तो इस विशालकाय यंत्र को देख सकते हैं। यहां पर हर दिन रात को लाइट एंड साउंड शो होता है जिसकी टिकट आप पहले से उनकी वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox