होम / Jodhpur :29 साल का लड़का बना लड़की, फिर पहनाए 3 करोड़ के जेवर

Jodhpur :29 साल का लड़का बना लड़की, फिर पहनाए 3 करोड़ के जेवर

• LAST UPDATED : April 2, 2023

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर की एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरसअल एक लड़के को लड़की बनाने की परंपरा के पीछे कई दिनों की मेहनत होती है। इस बार सिलेक्ट किए गए MBA पास 29 साल के बिजनेसमैन निखिल गांधी है। बता दें कि एक लड़का जो पेशे से बिजनेसमैन है, लेकिन 5 घंटे में उसे लड़की बना दिया गया। दुल्हन की तरह उसे सजाया गया और 3 किलो सोने के भी पहनाए गए जिनकी कीमत 2 करोड़ से अधिक है। ये सब जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन, ये नजारा हाल ही में जोधपुर की तंग गलियों में देखेने को मिला है।

पूरी परंपरा से सजाया गया

बता दें कि बिजनेसमैन निखिल गांधी का दुल्हन की तरह शृंगार किया गया है। इसमें उन्हें करीब 4 से 5 घंटे का समय लगा और इसके बाद वे देर रात करीब 10 बजे फगड़ा घुड़ला मेले में पहुंचे। फगड़ा घुड़ला मेले के लिए हर साल किसी एक लड़के को लड़की जैसा शृंगार करवाने के लिए सिलेक्ट किया जाता है। लड़की बनने वाले निखिल का पुश्तैनी परफ्यूम का कारोबार है। निखिल ने कहा कि इस संस्कृति को बचाए रखने और परंपरा के तहत जब मेरा सिलेक्शन हुआ तो मैंने तुरंत घुड़ला उठाने के लिए हां कर दी।

3 किलो सोने की ज्वेलरी

इस मेले में महिला बनने वाले पुरुष को करीब 3 किलो तक सोने के गहने पहनाए जाते हैं। तो वहीं बिजनेसमैन निखिल गांधी को भी इतने ही गहने पहनाए गए। ज्वेलरी में सजे निखिल गांधी पूरे मेले के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। निखिल गांधी ने कहा कि इस ट्रेडिशन का हिस्सा बनकर वे बहुत खुश हैं। बता दें कि साल 1969 में सर्वप्रथम लेखराज ने महिला का वेश धरा था। इसमें नैनसा ने घुड़ला उठाया। मेले की शुरुआत के सहयोगी राम भजन गांधी, हरिशंकर गांधी, हंसराज गांधी, रामस्वरूप गांधी हैं। वर्तमान में इसके अध्यक्ष भगवतीलाल शर्मा है।

यह भी पढ़े:  मिलेट की खेती में मदद करने के लिए सीएम गहलोत ने बढ़ाया हाथ, किसानों को मिलेगा फायदा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox