होम / राजस्थानियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल

राजस्थानियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल

• LAST UPDATED : December 15, 2022

(जयपुर): रीट परीक्षा में सफल रहे प्रदेश के लाखों अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके तहत प्रदेश में अब 46 हजार 500 पदों के स्थान पर 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती

बोर्ड की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 19192 और अनुसूचित क्षेत्र के 1808 पद शामिल हैं। इसीप्रकार लेवल- 2 के कुल 27 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 22790 और अनुसूचित क्षेत्र के 4210 पद शामिल हैं। भर्ती में विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल किए गए हैं।

विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि बेवसाइट पर उपलब्ध

भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि से पहले बेवसाइट पर उपलब्ध होगी। भर्ती में लेवल-2 के 1500 पद बढ़ाए गए हैं। इसके के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होगी। जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

लेवल-2 के विषयवार पद

विषय : नॉन टीएसपी पद : टीएसपी पद : कुल पद

अंग्रेजी  : 7486           : 1296       : 8782

हिंदी    : 2577           : 599         : 3176

विज्ञान-गणित : 6322     : 1113       : 7435

सामाजिक अध्ययन : 4000 : 712       : 4712

संस्कृत : 1332             : 476        : 1808

उर्दू    : 792                : 14         : 806

सिंधी  : 9                    : 0           : 9

पंजाबी : 272                : 0           : 272

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox