होम / देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी, जाने कहां से कौन आगे

देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी, जाने कहां से कौन आगे

• LAST UPDATED : December 9, 2022

(जयपुर): देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने प्रचंड जीत हासिल की है।

उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है। अमर उजाला के साथ यहां देखिए उपचुनाव के नतीजे……

उपचुनाव के नतीजे

कुढ़नी (बिहार)- भाजपा
पदमपुर (ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- भाजपा
खतौली (यूपी)- रालोद
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस

मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा

रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की है। यहां भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद असीम रजा को बड़े अंतर से हरा दिया है।

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां सभी चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। भजापा प्रत्याशी को 76648 वोट मिले हैं तो जदयू को 73016 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां जदयू प्रत्याशी अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से महज 1143 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से डिंपल यादव आगे

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, डिंपल यादव 110245 वोटों से आगे चल रही हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्मानंद नेतम पीछे हो गए हैं।

ओडिशा के पदमपुर से भाजपा आगे

ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा काफी पीछे हो गई है। यहां बीजद प्रत्याशी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं । यहां कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा अपने भाजपा प्रतिद्वंदी से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

उपचुनाव में कहां से कौन आगे

कुढ़नी(बिहार)- जदयू
पदमपुर(ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- सपा
खतौली(यूपी)- रालोद
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस
———
मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली-रामपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।

कुढ़नी में भाजपा आगे

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां भाजपा के केदार गुप्ता को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 7936 वोट मिले हैं।

राजस्थान में कांग्रेस आगे

राजस्थान के चुरु जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा 7800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उपचुनाव में कहां से कौन आगे

कुढ़नी(बिहार)- भाजपा
पदमपुर(ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- सपा
खतौली(यूपी)- भाजपा
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस
———
मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा

आजम के रामपुर में भाजपा आगे

सपा के दिग्गज नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस सीट से सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक, भाजपा के आकाश सक्सेना अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

बिहार के कुढ़नी में भाजपा आगे

बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अभी तक भाजपा उम्मीदवार आगे चली रही हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox