होम / राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कांग्रेस विधायक को राहुल गांधी की फटकार

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कांग्रेस विधायक को राहुल गांधी की फटकार

• LAST UPDATED : December 5, 2022

(जयपुर): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। मॉर्निंग ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। इससे पहले, सुबह के समय वे काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर चले थे।

दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस विधायक यात्रा में चले नंगे पैर

पचपदरा से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत राहुल गांधी की यात्रा में नंगे पैर चल रहे हैं। बालोतरा को जिला बनाने तक मदन प्रजापत ने नंगे पैर रहने की घोषणा कर रखी है। प्रजापत बजट सत्र के बाद से बिना जूते ही चल रहे हैं। मदन प्रजापत प्रदेश यात्री के तौर पर नंगे पैर राजस्थान में 500 किलोमीटर तक चलेंगे।

मदन प्रजापत ने भास्कर से कहा कि बालोतरा जिला बनाने तक मैं जूते नहीं पहनूंगा, यह मेरी प्रतिज्ञा है। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से वंचित नहीं रह सकता था, इसलिए अब बिना जूते-चप्पल पहने ही राजस्थान में पूरी यात्रा में चलूंगा।

कांग्रेस विधायक को राहुल गांधी ने लगाई फटकार

भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए।

राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

मोदी नीति के कारण भारत टूटने का खतरा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

यात्रा से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट

यात्रा के दूसरे फेज के बीच में से सीएम अशोक गहलोत निकल गए। पहले फेज में सुबह भी गहलोत कुछ देर बाद यात्रा से निकल गए थे। सीएम दिन में झालावाड़ के सर्किट हाउस में थे। झालावाड़ से यात्रा में आते वक्त गहलोत का काफिला भीड़ में फंस गया। काफिले को भीड़ में जगह देने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।

तकरीबन 11 बजे के आसपास जयराम रमेश, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और यात्रा के राजस्थान प्रभारी दिवाकर शास्त्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल। रघुवीर मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लड़खड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं।

 

मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद

भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं। राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया।

राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।

 

मतभेदों के बाद मिलकर चलने की नसीहत

राहुल गांधी राजस्थान में गहलोत,पायलट को एसेट बताकर पिछले विधानसभा चुनाव की थ्योरी पर आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच गहराते मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी ने मिलकर चलने की नसीहत दी है।

भारत जोड़ो यात्रा में गहलोत और पायलट के लिए सियासी मैसेज छिपे रहेंगे। सीएम के नाते गहलोत को पहले दिन पूरी अहमियत मिली तो पायलट को भी मंच पर जगह दी गई है। आगे के कार्यक्रमों में भी गहलोत-पायलट को दिए जाने वाले महत्व से सियासी नरेटिव बनेगा।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा का राजस्थान में प्रवेश

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बॉर्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की।

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox