होम / भाजपा नेता ने दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हो जायेगा सूपड़ा साफ

भाजपा नेता ने दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हो जायेगा सूपड़ा साफ

• LAST UPDATED : November 7, 2022

(जयपुर): 6 नवंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिये चुनाव लड़ती है। हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में 2023 होने वाला विधानसभा चुनाव है, उसको देख कर ही हम पूरी रणनीति बना रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला में भाग लेने आये सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में कोई भी ऐसा राज्य (राजस्थान) नहीं देखा जहां इस प्रकार की तरह घमासान हो रही है।

उन्होंने कहा, कि ‘‘कोई भी ऐसा राज्य हमने नहीं देखा जहां इस प्रकार का घमासान हो रहा है। एक मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) हैं जिन्होंने शपथ ली है और दूसरे ऐसे हैं जो कांग्रेस आलाकमान द्वारा घोषित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘घोषित मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) और सत्ता बैठे मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) में जो घमासान हो रहा है.. दो-दो मुख्यमंत्री हो गये इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है।’’

चूरू की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव

चूरू की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर सिंह ने कहा कि उपचुनाव की बात अलग होती है, सहानुभूति लहर होती है और भाजपा चुनाव जीतने के लिये चुनाव लड़ती है। उल्लेखनीय है कि चूरू के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के निधन के बाद रिक्त हुए सीट पर उपचुनाव के लिये पांच दिसंबर को मतदान को होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

इस विधानसभा सीट पर सात बार विधायक रहे कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा का 9 अक्टूबर को एक लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं और हम उसे देख कर पूरी रणनीति बना रहे हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि 2023 का जो विधानसभा चुनाव है उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल का दाम राजस्थान में

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘देश में सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल का दाम राजस्थान में है। बगल के राज्य उत्तर प्रदेश हरियाणा में सस्ता डीजल पेट्रोल है.. यहां सबसे अधिक दाम है। यह महंगाई की मार राजस्थान प्रदेश के कुशासन के कारण हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के कुशासन के खिलाफ हम लोग घर-घर जाकर.. हर चौपाल पर जाकर इस सरकार के खिलाफ प्रभावी रूप से आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox