होम / आज राजस्थान दौरे पर आएँगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पन्नाध्याय प्रतिमा का करेंगे अनावरण

आज राजस्थान दौरे पर आएँगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पन्नाध्याय प्रतिमा का करेंगे अनावरण

• LAST UPDATED : August 30, 2022

इंडिया न्यूज़, Rajnath Singh Rajasthan Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार यह दौरा महज तीन घंटे का रहने वाला है। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे रक्षा मंत्री उदयपुर पहुंचेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे के करीब दिल्ली लौट जाएगी। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पन्नाधाय प्रतिमा अनावरण के लिए आ रहे हैं। वहीं इस समारोह में उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

महज़ तीन घंटे रूककर होंगे रवाना

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह साढ़े 11 बजे उदयपुर के डबोक एयपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से पन्नाधाय पार्क में आयोजित पन्नाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने चले जाएंगे। वहीं दोपहर करीब 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही अपना संबोधन भी देंगे। वहीं इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे डबोक एयरपोर्ट से एयरक्राफ्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगें।

नेता प्रतिपक्ष ने लिया तयारियों का जायजा

वहीं इससे पूर्व सोमवार देर रात नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पन्नाधाय पार्क पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले भी कटारिया ने दिन ने भी दो बार नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी, नगर निगम के आला अधिकारीयो, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पार्षद आदि के साथ तैयारियो का जायजा लिया।

मां पन्नाधाय के अलावा दो और प्रतिमाओं का करवाया गया निर्माण

बताया जा रहा है कि मां पन्नाधाय की प्रतिमा 9 फीट 6 इंच की है। वहीं उमके साथ ही उदयपुर को बसाने वाले उदय सिंह की प्रतिमा 5 फीट 6 इंच की है। इसके अलावा बलिदान देने वाले चंदन सिंह की प्रतिमा 4 फीट 11 इंच की है। जानकरी के अनुसार तीनों प्रतिमाओं के निर्माण में करीब 13 लाख का खर्च आया है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान के बाड़मेर में सरकारी स्कूल शिक्षक ने दलित लड़के को पीटा, बच्चा अस्पताल में भर्ती

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox