होम / लड्डू गोपाल बधाई समारोह में जयपुर के गोपी मंडल-राधे-राधे ग्रुप की प्रस्तुती से पूरा शहर हुआ कृष्णमय

लड्डू गोपाल बधाई समारोह में जयपुर के गोपी मंडल-राधे-राधे ग्रुप की प्रस्तुती से पूरा शहर हुआ कृष्णमय

• LAST UPDATED : August 27, 2022
  •   इमली वाले फाटक पर कृष्ण धुन पर थिरकती महिलाएं

इंडिया न्यूज, जयपुर, (Laddu Gopal Congrat Ceremony) । गुलाबी शहर में कृष्ण जन्म की धूम है। श्रीगोपाल नगर के गोपी मंडल व राधे राधे ग्रुप की ओर से की जा रही प्रस्तुती से पूरा जयपुर शहर कृष्णमय हो गया है। विधानसभा भवन के पास इमली वाले फाटक के नटराज नगर राधा कृष्णा शिव मंदिर में बधाई गीतों की छंटा ऐसे बिखरी कि पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

कृष्ण भक्ति में सराबोर है पूरा शहर

कृष्ण भक्ति में पूरा शहर सराबोर हो गया है। महिलाओं का कृष्णा के प्रति प्यार देखते ही बन रहा है। यहां भगवान कृष्ण के जन्म के बाद एक महीने तक बधाई कार्यक्रम की धूम रहती है। इसमें बधाई गीत गाये-बजाये जाते हैं। इस दौरान इंडिया न्यूज वेब की वरिष्ठ पत्रकार कल्पना वशिष्ठ ने केक काटा। यह धार्मिक आयोजन घरों, मंदिरों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर होते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम की पूरी कमान महिलाओं के हाथ में होती है।

महिलाओं का समूह अपनी नृत्य गीत से पूरे माहौल को बना देती है भक्तिमय

महिलाओं का समूह उत्साह से अपनी नृत्य गीत से पूरे माहौल को भक्तिमय बना देती है। जब महिलाओं के स्वर अपने कान्हा के लिए आबोहवा में गूंजते हैं तो आसपास का पूरा माहौल कृष्णमय हो जाता है। लड्डू गोपाल के प्रति अटूट प्रेम प्यार की ऐसी मिसाल बहुत कम ही देखने को मिलती है।

इस कार्यक्रम में लोकगीतों के साथ गिफ्ट व मिठाई भी वितरित होती है। नन्हें नटखट कान्हा की प्रतिमा कभी गोद में कभी सीने से लगा जब महिलाये थिरकती हैं तो भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। नम आँखों से कान्हा को कंधे से लगा झूम उठते हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं का समूह लोकगीतों पर जब साज सामान के साथ नृत्य करती हैं, तो मानो भगवान साक्षात् प्रकट हो गए।

गोपी मंडल व राधे राधे ग्रुप की दर्जनों महिलाएं कृष्ण भक्ति में हैं लीन

Laddu Gopal Congrat Ceremony

गोपी मंडल व राधे राधे ग्रुप की दर्जनों महिलाएं कृष्णा भक्ति में लीन है। जयपुर ऐसा शहर है, जहां गोविन्द देव जी का मंदिर, गणेश मंदिर, खोले हनुमान जैसे भव्य मंदिर है। ऐसे में कृष्ण भक्ति यहां हर दिल में बसी है। बधाई समारोह तो विशेष है। गिविंदा आला रे आला, मटकी संभाल ब्रज बाला, बोल मेरी मछली कितना पानी, मेरे लाला की नानी भरे पानी जैसे लोग गीत प्रसिद्ध है। जब इन गीतों पर ढोलक, झंझ, मजीरा हारमोनियम व बांसुरी बजती है तो धमाल मचती है।

बहरहाल, ये कार्यक्रम एक महीने चलेंगे। पूरे जयपुर में धूम रहेगी। कार्यक्रम में श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती, प्रेम बालोदिया, शकुंतला शर्मा, शशि शर्मा, सरोज गुप्ता, आशा शर्मा, पूजा शर्मा, उत्कर्षा शर्मा, सुमन शर्मा, शिखा शर्मा, आरती शर्मा, नीरू शर्मा, चंद्रकला शर्मा, शशि गुप्ता, कमला शर्मा,मंजू गुप्ता, पुष्पा शर्मा, सरिता शर्मा, पूनम शर्मा ने लोकगीत व साज पर धूम मचा दी। कार्यक्रम आयोजक शिक्षिका दीपमाला शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जाने कैसे देखें परिणाम

Connect With Us : TwitterFacebook

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox