होम / 7 साल बाद बनी मां, 5 बच्चों को दिया जन्म, फिर भी सूनी रह गई कोख

7 साल बाद बनी मां, 5 बच्चों को दिया जन्म, फिर भी सूनी रह गई कोख

• LAST UPDATED : July 26, 2022

इंडिया न्यूज़, Karauli News: राजस्थान के करौली में एक महिला 7 साल बाद माँ बनी। उसने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन उसकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं रह सकी। क्योंकि जन्म के कुछ ही देर बाद ही पांचो बच्चों की मौत हो गई। जन्म के बाद बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर लाया जा रहा था कि दो लड़के और दो लड़कियों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

7 साल बाद बनी थी मां

जानकारी के अनुसार मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव निवासी रेशमा (25) पत्नी अश्क अली शादी के 7 साल बाद मां बनी थी। रेशमा ने एक निजी अस्पताल में एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था कि सभी बच्चों ने दम तोड़ दिया। मालूम हुआ है कि इन बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। 7 महीने की गर्भवती होने के कारण बच्चे काफी कमजोर थे।

प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई, बच्चों का वजन था कम

जानकारी के अनुसार महिला ने सोमवार सुबह 5 बच्चों को जन्म दिया था। महिला की प्री-मैच्योर डिलीवरी 7 महीने में ही हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी वह स्वस्थ थीं। लेकिन बच्चे कमजोर थे। उनका वजन 300 से 660 ग्राम था। पांच बच्चों में 2 लड़के और 3 लड़कियां थीं। इनमे से किसी को भी बचाया नहीं जा सका। महिला पहली बार मां बनी थी, लेकिन उसकी कोख फिर से सूनी हो गई। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मामले कम ही सामने आते हैं। जब कोई महिला एक बार में 4-5 बच्चों को जन्म देती है।

ये भी पढ़ें : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी कावड़ियों से भरे ट्रक को टक्कर, 40 कावड़िए घायल, 4 की हालत गंभीर

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox