होम / जानें कब है Hariyali Teej 2022 जानिए शुभ मुहूर्त और हरियाली तीज का महत्व

जानें कब है Hariyali Teej 2022 जानिए शुभ मुहूर्त और हरियाली तीज का महत्व

• LAST UPDATED : June 8, 2022

Hariyali Teej 2022

इंडिया न्यूज़ : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सावन का महीना पूजा-पाठ और कर्मकांड के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन में हरियाली तीज के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का मिलन दिवस माना जाता है। सावन में चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया यानि 31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज का पर्व रविवार को मनाया जाएगा।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

तृतीया तीथि आरम्भ: 31 जुलाई 2022,रविवार- सुबह 3 बजे से

तृतीया तीथि समाप्त: 1 अगस्त 2022,सोमवार- सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर

हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत बहुत ही पवित्र और फलदायी व्रत माना जाता है। विवाहित महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इसका वर्णन शिव पुराण में भी मिलता है। इसलिए इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए विवाहित महिलाएं दिन भर का व्रत रखती हैं और पति सहित पूरे घर में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। अविवाहित लड़कियां अच्छा पति पाने के लिए यह व्रत करती हैं।

सिंजारा मायके से आता है

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं के लिए मायके से सिंजारा आता है। जिसमें कपड़े, गहने, शृंगार का सामान, मेहंदी, मिठाई और फल आदि भेजे जाते है। इसमें श्रृंगार के सामान को बड़ी अहमियत दी गई है। सिंजारे में सोलह श्रृंगार को शामिल करके सदा सुहागन रहने की शुभकामनाएं दी जाती हैं। सावन के महीने में इस दिन झूला झूलने और लोकगीत गाने का भी विशेष महत्व है।

Also Read : जानिए कब है Ganga Dussehra 2022, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Also Read : जाने कब से शुरू है Sawan 2022 और सावन सोमवार व्रत की तिथियां, महत्व, व्रत की पूजा विधि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox