इंडिया न्यूज, दौसा:
Woman Arrested in Honey Trap Case In Dausa : आज-कल सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद हनीट्रैप के मामले काफी बढ़ने लगे हैं। वहीं ऐसा ही कुछ मामला राजस्थान के दौसा जिले में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है
कि यह महिला पहले दोस्ती करती और इसके बाद रेप के झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी। वहीं इस महिला ने हाल ही में एक व्यक्ति से ऐसे ही ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगे थे। वहीं इससे पहले यह महिला इसी व्यक्ति से 1.5 लाख रुपए ऐंठ चुकी है।
महिला पर दर्ज हैं ब्लैकमेलिंग के मामले (Woman Arrested in Honey Trap Case In Dausa)
इससे पहले भी यह महिला कईं लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। और इसने इस तरह के पांच झूठे मामले जयपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज करवा रखें हैं। वहीं इसी के चलते महिला के खिलाफ जयपुर के कई थानों में ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
कोतवाली थाना के एसएचओ लाल सिंह के अनुसार इससे पहले अक्टूबर 2020 में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस शिकायत में ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया गया था। इसी मामले के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है।
Also Read : Fire In Grocery Warehouse लगभग एक करोड़ का सामान जलकर खाक