Thursday, July 4, 2024
HomeउदयपुरRajasthan : कांस्टेबल ने खुद को थाने में मारी गोली ; सर्विस...

Rajasthan : कांस्टेबल ने खुद को थाने में मारी गोली ; सर्विस राइफल से की आत्महत्या

- Advertisement -

India News Rajasthan, (इंडिया न्यूज़) Rajasthan: पाली ज़िले की घटना सामने आयी है जहाँ एक कॉन्सटेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुद की हत्या कर ली। राजस्थान के पाली के औद्योगिक ठाणे में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पूरे थाने में शोक का माहौल है। औद्योगिक थाने के अनुसार लापवास गाँव के निवासी भरत चौधरी उसी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात वह ड्यूटी कर रहे थे , ड्यूटी के दौरान रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने सर्विस राइफल उठा कर खुद को गोली मार ली। इस घटना से पूरा थाना सन्न पड़ गया और मौके पर एसपी चूनाराम जाट पहुँचे।

क्या हो सकता है कारण?
जानकारी के अनुसार मृतक 2015 बैच का कांस्टेबल था। भरत की पत्नी भी महिला थाने में कांस्टेबल है। इस आत्महत्या का कारण पति पत्नी के बीच का मतभेद और उनके बीच चल रहे तनाव को माना जा रहा है।

Read also :

ये करोड़पति रानी मुगल बादशाह के मरते ही बन गई थी हिन्दू

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular